Posted in

माननीय उच्च न्यायालय / सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को अधीनस्थ न्यायालय में दाखिल करने हेतु प्रार्थना पत्र

माननीय न्यायालय _____________

वाद संख्या __________/20

वादी / राज्य
बनाम
प्रतिवादी / अभियुक्त

माननीय उच्च न्यायालय / सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश को अभिलेख पर लिए जाने हेतु प्रार्थना पत्र

महोदय,

  1. कि उपरोक्त वाद माननीय न्यायालय में विचाराधीन है एवं दिनांक _____________ को नियत है।
  2. कि उपरोक्त वाद के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय / माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा वाद संख्या __________, शीर्षक __________________________ में दिनांक //20 को आदेश पारित किया गया है।
  3. कि उक्त आदेश की प्रमाणित प्रति / सत्य प्रति इस प्रार्थना पत्र के साथ माननीय न्यायालय के समक्ष दाखिल की जा रही है ताकि उसे अभिलेख पर लिया जा सके एवं आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
  4. कि न्यायहित में उक्त आदेश को अभिलेख पर लिया जाना आवश्यक एवं उचित है।

अतः प्रार्थी की माननीय न्यायालय से विनम्र प्रार्थना है कि कृपया—

(क) माननीय उच्च न्यायालय / सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश दिनांक //20___ की प्रमाणित प्रति / सत्य प्रति को अभिलेख पर लेने की कृपा करें।

(ख) तथा न्यायहित में अन्य उचित आदेश पारित करने की कृपा करें।

स्थान : _____________
दिनांक : //20___

प्रार्थी / अधिवक्ता
(__________________)

सत्यापन

मैं, उपरोक्त प्रार्थी, यह सत्यापित करता / करती हूँ कि इस प्रार्थना पत्र की विषयवस्तु मेरे ज्ञान एवं विश्वास के अनुसार सत्य एवं सही है।

स्थान : _____________
दिनांक : //20___

प्रार्थी
(__________________)

DISCLAIMER:
यह ड्राफ्ट केवल सामान्य जानकारी एवं शैक्षणिक उद्देश्य हेतु तैयार किया गया है। न्यायालय में प्रस्तुत करने से पूर्व अपने वाद के तथ्यों एवं आवश्यक विधिक प्रावधानों के अनुसार संशोधन अवश्य कर लें।

AUTHOR:
ADV. DS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *