सेवा में,
माननीय न्यायालय ________
जनपद ________
विषय : पत्रावली खोजवाने हेतु प्रार्थना पत्र।
Crime No./वाद संख्या : ________ / ________
वाद : ________ बनाम ________
धारा : ________
थाना : ________
जनपद : ________
महोदय,
निवेदक सविनय निवेदन करता है कि उपरोक्त वाद/मुकदमा माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। किन्तु कार्यालय की घोर लापरवाही के कारण उक्त वाद की पत्रावली उपलब्ध नहीं हो पा रही है तथा काफी खोजबीन के उपरांत भी प्राप्त नहीं हुई है।
अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि न्यायहित में पत्रावली खोजवाने हेतु आवश्यक आदेश पारित करने की कृपा करें, जिससे वाद की कार्यवाही विधि अनुसार संचालित हो सके।
इसके लिए निवेदक सदैव आभारी रहेगा।
दिनांक : ________
स्थान : ________
प्रार्थी/अधिवक्ता
नाम : __________
हस्ताक्षर : __________
DISCLAIMER :
यह ड्राफ्ट केवल सामान्य जानकारी एवं शैक्षिक उद्देश्य हेतु तैयार किया गया है। न्यायालय में प्रयोग करने से पूर्व तथ्यों एवं स्थानीय न्यायालयीन प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक संशोधन अवश्य करें।
AUTHOR : ADV. DS