न्यायालय का नाम: माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, _______ (जनपद _____)
वाद संख्या: _______ / 20
थाना: _______
आवेदिका: श्रीमती _______ पत्नी _______ निवासी _______
प्रतिवादीगण:
- श्री _______ पुत्र _______ (पति) निवासी _______
- श्रीमती _______ पत्नी _______ (सास) निवासी _______
- अन्य (यदि कोई हो) _______
विषय: घरेलू हिंसा से संरक्षण, भरण-पोषण, निवास एवं अन्य राहत हेतु प्रार्थना-पत्र
महोदय,
आवेदिका अत्यंत विनम्रतापूर्वक निम्नलिखित कथन क्रमांकित रूप में प्रस्तुत करती है—
1. कि आवेदिका का विवाह दिनांक ___ को प्रतिवादी संख्या 1 के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से सम्पन्न हुआ था, जिसके पश्चात आवेदिका अपने ससुराल में रहने लगी।
2. कि विवाह के पश्चात प्रारम्भ में कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, किन्तु शीघ्र ही प्रतिवादीगण द्वारा आवेदिका के साथ क्रूर व्यवहार प्रारम्भ कर दिया गया।
3. कि प्रतिवादीगण द्वारा आवेदिका से समय-समय पर अतिरिक्त दहेज की मांग की जाती रही, जिसमें नगद धनराशि, मोटरसाइकिल एवं अन्य कीमती सामान की मांग शामिल थी।
4. कि मांग पूरी न होने पर प्रतिवादीगण द्वारा आवेदिका के साथ शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न किया गया, उसे अपशब्द कहे गए तथा कई बार मारपीट की गई।
5. कि प्रतिवादी संख्या 1 (पति) द्वारा आवेदिका को भोजन, वस्त्र एवं चिकित्सा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं से भी वंचित रखा गया।
6. कि दिनांक ___ को प्रतिवादीगण ने आवेदिका को बुरी तरह पीटा और घर से निकाल दिया, जिसके कारण आवेदिका को अपने मायके में शरण लेनी पड़ी।
7. कि आवेदिका के पास जीविकोपार्जन का कोई स्वतंत्र साधन नहीं है और वह पूर्णतः प्रतिवादी पर निर्भर है।
8. कि प्रतिवादीगण द्वारा किया गया कृत्य घरेलू हिंसा की श्रेणी में आता है, जो कि Protection of Women from Domestic Violence Act, 2005 के अंतर्गत दण्डनीय है।
9. कि आवेदिका को अपने वैवाहिक घर में निवास का अधिकार है, किन्तु प्रतिवादीगण उसे वहाँ रहने नहीं दे रहे हैं।
10. कि आवेदिका को आर्थिक, शारीरिक एवं मानसिक रूप से गंभीर क्षति पहुँची है, जिसके लिए उसे विधिक संरक्षण एवं सहायता की आवश्यकता है।
अतः, महोदय से विनम्र प्रार्थना है कि—
- प्रतिवादीगण को आवेदिका के साथ किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा करने से रोका जाए।
- आवेदिका को उसके वैवाहिक घर में पुनः निवास करने का अधिकार प्रदान किया जाए।
- प्रतिवादी संख्या 1 को आवेदिका के भरण-पोषण हेतु प्रति माह ₹______ देने का आदेश दिया जाए।
- आवेदिका को हुए मानसिक एवं शारीरिक कष्ट हेतु उचित क्षतिपूर्ति दिलाई जाए।
- आवश्यक होने पर पुलिस संरक्षण प्रदान किया जाए।
- न्यायालय उचित एवं आवश्यक अन्य आदेश पारित करने की कृपा करे।
स्थान: _______
दिनांक: _______
आवेदिका
(हस्ताक्षर) _______
अधिवक्ता
(हस्ताक्षर) _______
घोषणा (Disclaimer):
यह प्रार्थना-पत्र केवल शैक्षणिक एवं प्रारूप (Draft) के उद्देश्य से तैयार किया गया है। वास्तविक प्रकरण के तथ्यों, साक्ष्यों एवं परिस्थितियों के अनुसार इसमें आवश्यक संशोधन किया जाना आवश्यक है। किसी भी न्यायालय में प्रस्तुत करने से पूर्व विधिक सलाह अवश्य प्राप्त करें।
लेखक (Author):
ADV. DS