Posted in

वसीयतनामा (Wasiyatnama) ड्राफ्ट

17732376112732148143282386149908

वसीयतनामा
मैं, श्री/श्रीमती __________________ पुत्र/पुत्री/पत्नी __________________ निवासी _______________, उम्र लगभग ______ वर्ष, पूर्णतः स्वस्थ मस्तिष्क एवं स्वेच्छा से बिना किसी दबाव, प्रलोभन अथवा भय के यह वसीयतनामा आज दिनांक //20 को निष्पादित कर रहा/रही हूँ।

यह कि मेरी चल एवं अचल संपत्तियों का विवरण निम्न प्रकार है—

  1. मकान/भवन स्थित __________________
  2. कृषि भूमि स्थित __________________
  3. बैंक खाता संख्या __________________
  4. आभूषण, वाहन एवं अन्य चल संपत्तियाँ __________________

यह कि मेरे परिवार में निम्न सदस्य हैं—

मैं यह घोषित करता/करती हूँ कि उपरोक्त समस्त संपत्तियों का स्वामी/स्वामिनी मैं स्वयं हूँ तथा उक्त संपत्तियों पर किसी अन्य व्यक्ति का कोई अधिकार नहीं है।

अतः मैं अपनी स्वतंत्र इच्छा एवं पूर्ण मानसिक संतुलन में यह वसीयत करता/करती हूँ कि मेरी मृत्यु के उपरांत मेरी समस्त चल एवं अचल संपत्तियाँ निम्नानुसार प्राप्त होंगी—

  1. कि मेरी संपत्ति स्थित __________________ मेरे पुत्र/पुत्री/पत्नी __________________ को प्राप्त होगी।
  2. कि बैंक खाते में जमा समस्त धनराशि __________________ को प्राप्त होगी।
  3. कि मेरे आभूषण एवं अन्य चल संपत्तियाँ __________________ को प्राप्त होंगी।
  4. कि यदि किसी संपत्ति के संबंध में भविष्य में कोई विवाद उत्पन्न होता है तो इस वसीयतनामा को अंतिम एवं वैध माना जाएगा।

यह कि मेरे द्वारा पूर्व में यदि कोई वसीयत की गई हो तो वह इस वसीयतनामा के द्वारा निरस्त एवं समाप्त मानी जाएगी।

यह वसीयतनामा मैंने अपने पूर्ण होशोहवास में, बिना किसी दबाव के, गवाहों के समक्ष हस्ताक्षर कर निष्पादित किया है।

वसीयतकर्ता

नाम : __________________
हस्ताक्षर : __________________

गवाह संख्या–1

नाम : __________________
पता : __________________
हस्ताक्षर : __________________

गवाह संख्या–2

नाम : __________________
पता : __________________
हस्ताक्षर : __________________


घोषणा / Disclaimer

यह ड्राफ्ट केवल सामान्य प्रारूप हेतु है। प्रत्येक प्रकरण के तथ्य एवं संपत्ति के विवरण के अनुसार आवश्यक संशोधन करना उचित होगा। विधिक उपयोग से पूर्व किसी अधिवक्ता से परामर्श अवश्य करें।

Drafted By:
ADV.D.S.
Author & Legal Drafting Support

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *