Posted in

वारासत प्रमाण पत्र / नामांतरण हेतु प्रार्थना पत्र ( Draft)

सेवा में,
श्रीमान तहसीलदार महोदय,
तहसील _________, जनपद _________।

विषय : मृतक/मृतका _________ की संपत्ति में वारिसान दर्ज किए जाने हेतु प्रार्थना पत्र।

महोदय,

सविनय निवेदन यह है कि प्रार्थीगण निम्नवत हैं—

  1. श्री/श्रीमती _________ पुत्र/पुत्री/पत्नी _________ निवासी _________
  2. श्री/श्रीमती _________ पुत्र/पुत्री/पत्नी _________ निवासी _________

यह कि प्रार्थीगण के पिता/माता/पति श्री/श्रीमती _________ निवासी _________ का दिनांक //______ को निधन हो गया, जिनका मृत्यु प्रमाण पत्र इस प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न है।

यह कि मृतक अपने जीवनकाल में निम्न संपत्ति/गाटा संख्या के स्वामी एवं काबिज थे—

  • गाटा संख्या _________ रकबा _________
  • गाटा संख्या _________ रकबा _________
  • स्थित ग्राम _________, परगना _________, तहसील _________, जनपद _________।

यह कि मृतक की मृत्यु के उपरांत उक्त संपत्ति पर उनके वैधानिक उत्तराधिकारी एवं वारिसान निम्न हैं—

यह कि मृतक ने अपने जीवनकाल में कोई वसीयत नहीं की है तथा प्रार्थीगण ही उनके वास्तविक एवं वैध उत्तराधिकारी हैं। अन्य किसी व्यक्ति को उक्त संपत्ति में कोई अधिकार या हित प्राप्त नहीं है।

यह कि राजस्व अभिलेखों में अभी तक मृतक का नाम दर्ज है, जिससे प्रार्थीगण को भूमि संबंधी कार्यों, बैंकिंग, कृषि कार्य एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

अतः श्रीमान जी से विनम्र प्रार्थना है कि उपर्युक्त तथ्यों एवं संलग्न अभिलेखों के आधार पर मृतक/मृतका श्री/श्रीमती _________ के स्थान पर प्रार्थीगण/वारिसानों का नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज किए जाने की कृपा करें। न्यायहित में यह अति आवश्यक है।

दिनांक : //______
स्थान : _________

प्रार्थीगण
(हस्ताक्षर)
नाम : _________


संलग्नक

  1. मृत्यु प्रमाण पत्र
  2. परिवार रजिस्टर की नकल
  3. आधार कार्ड/पहचान पत्र
  4. खतौनी की प्रति
  5. शपथ पत्र
  6. अन्य आवश्यक अभिलेख

शपथ पत्र / सत्यापन

मैं/हम प्रार्थीगण यह सत्यापित करते हैं कि इस प्रार्थना पत्र में वर्णित कथन मेरे/हमारे व्यक्तिगत ज्ञान एवं विश्वास के अनुसार सत्य एवं सही हैं तथा इसमें कोई तथ्य नहीं छिपाया गया है।

प्रार्थी
हस्ताक्षर : _________


Disclaimer

यह ड्राफ्ट केवल शैक्षणिक एवं सामान्य जानकारी हेतु तैयार किया गया है। वास्तविक वाद, तथ्य एवं स्थानीय नियमों के अनुसार आवश्यक संशोधन अधिवक्ता की सलाह से करें।

Author

Prepared By: ADV. DS OFFICIAL / Legal Drafting Format Collection

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *