(Bailable Warrant Recall Application Draft)
सेवा में,
माननीय न्यायालय _________
जनपद _________
वाद संख्या : ______/20
धारा : _________
मुकदमा : राज्य बनाम _________
प्रार्थी/अभियुक्त : _________
विषय : जमानतीय वारंट (BW) निरस्त/रिकॉल किये जाने हेतु प्रार्थना पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि उपरोक्त वाद माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। प्रार्थी/अभियुक्त अत्यन्त सम्मानपूर्वक निवेदन करता है कि दिनांक //20___ को किसी अपरिहार्य कारणवश न्यायालय में उपस्थित नहीं हो सका, जिसके कारण माननीय न्यायालय द्वारा प्रार्थी के विरुद्ध जमानतीय वारंट (BW) निर्गत कर दिया गया।
यह कि प्रार्थी की अनुपस्थिति जानबूझकर अथवा न्यायालय की कार्यवाही में विलम्ब करने के उद्देश्य से नहीं थी, बल्कि निम्न कारणों से हुई—
- कि प्रार्थी दिनांक //20___ को अचानक बीमार हो गया था / आवश्यक कार्यवश बाहर था / अधिवक्ता की जानकारी के अभाव में उपस्थित नहीं हो सका।
- कि प्रार्थी सदैव न्यायालय की कार्यवाही में सहयोग करता रहा है तथा भविष्य में भी प्रत्येक तिथि पर उपस्थित रहने का आश्वासन देता है।
- कि प्रार्थी के विरुद्ध निर्गत जमानतीय वारंट बने रहने से उसे अनावश्यक कठिनाई एवं मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ेगा।
- कि प्रार्थी न्यायालय से भागने वाला व्यक्ति नहीं है तथा न्यायालय के प्रति पूर्ण सम्मान रखता है।
- कि न्यायहित में प्रार्थी को एक अवसर प्रदान किया जाना उचित एवं न्यायोचित होगा।
अतः श्रीमान् जी से विनम्र प्रार्थना है कि प्रार्थी के विरुद्ध निर्गत जमानतीय वारंट (BW) को निरस्त/रिकॉल करने की कृपा करें तथा प्रार्थी को न्यायालय में उपस्थित मानकर आगे की कार्यवाही करने की कृपा करें।
दिनांक : //20___
स्थान : _________
प्रार्थी/अभियुक्त
अधिवक्ता
शपथ पत्र
मैं, _________ पुत्र _________ निवासी _________ शपथपूर्वक कथन करता/करती हूँ कि उपरोक्त प्रार्थना पत्र में अंकित तथ्य मेरे व्यक्तिगत ज्ञान एवं विश्वास के अनुसार सत्य एवं सही हैं, जिनमें कोई तथ्य असत्य नहीं है।
शपथकर्ता
Disclaimer
यह ड्राफ्ट केवल शैक्षणिक एवं सामान्य जानकारी हेतु है। किसी भी न्यायालय में प्रस्तुत करने से पूर्व संबंधित अधिवक्ता से विधिक परामर्श अवश्य प्राप्त करें।
Author
ADV. DS