सेवा में,
माननीय न्यायालय ____________
जनपद ____________
वाद संख्या : ____________ /20__
धारा : ____________________
वादी/अभियोजन : बनाम ____________________
विषय : नवीन वाद में अधिवक्ता की उपस्थिति स्वीकार किये जाने हेतु प्रार्थना पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि उपरोक्त वाद में अभियुक्त/प्रतिवादी की ओर से अधोहस्ताक्षरी अधिवक्ता को नियुक्त किया गया है। अतः प्रार्थी अधिवक्ता को उक्त वाद में उपस्थित होने एवं पक्षकार की ओर से पैरवी करने की अनुमति प्रदान करने की कृपा करें।
अतः श्रीमान् जी से निवेदन है कि अधोहस्ताक्षरी अधिवक्ता की उपस्थिति स्वीकार कर आवश्यक आदेश पारित करने की कृपा करें।
दिनांक : ____________
स्थान : ____________
प्रार्थी/अधिवक्ता
(__________________)
अधिवक्ता
Disclaimer: यह ड्राफ्ट केवल शैक्षणिक एवं सामान्य जानकारी हेतु है। आवश्यकतानुसार तथ्यों एवं स्थानीय न्यायालय की प्रक्रिया के अनुसार संशोधन अवश्य करें।
Author: Advocate DS